29 Mar 2024, 21:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी - SBI देगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 1:07PM | Updated Date: Jun 9 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो कल यानी 10 जून को आपके पास मौका होगा। दरअसल एसबीआई कल मेगा आक्शन में कई सारी प्रॉपर्टी नीलाम करने जा रहा है। ये वो प्रॉपर्टी हैं जिन्होंने बैंक से लोन लिया और बाद में दे नहीं पाए। अब इनकी नीमाली की जा रही है। आमतौर पर यह घर सस्ती दरों पर लोगों को मौका मिलता है। इन प्रॉपर्टी में घर, फ्लैट के अलावा कमर्शियाल प्रॉपर्टी तक शामिल हैं। यह प्रॉपर्टी देश के तमाम शहरों में फैली हुई हैं, ऐसे में लोगों के पास मौका है कि वह अपने पसंद के शहर की प्रॉपर्टी को खरीद सकें। एसबीआई इस नीलामी में प्रॉपर्टी को खरीदने वालों को लोन की सुविधा भी देगा।
 
एसबीआई के मेगा आक्शन में भाग लेने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लेकिन अगर आप चाहें तो 91-124-4302020/21/22/23 और +91- 7291981124/1125/1126 फोन नंबर पर भी जानकारी ले सके हैं। इन फोन नंबरों पर सुबह 9 बजे से लेकिर शाम को 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आप मेल पर अगर जानकारी चाहें तो भी संभव है। इसके लिए आप [email protected] पर मेल भेज सकते हैं।
 
एसबीआई की इस नीलामी में रजिस्टर करना काफी सरल है। बैंक आपसे बेहद कम डिटेल देकर नीलामी में हिस्सा लेने का मौका दे रहा है। बैंक का कहना है कि यह न्यूनतम जानकारी पहचान और सुरक्षा को ध्यान में रख कर ली जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »