29 Mar 2024, 03:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए महंगी हुई चांदी - सोना हुआ सस्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 3:01PM | Updated Date: Jun 7 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 70 रुपए टूटकर 33,420 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया जबकि चांदी 100 रुपए चमककर तीन सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.65 डॉलर की बढ़त में 1,335.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, अगस्त का अमेरिकी सोना 2.80 डॉलर लुढ़ककर 1,339.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने से पीली धातु मजबूत हुई है। ब्याज दरों में कटौती होने से पूँजी बाजार में निवेशकों के लिए आकर्षण घटेगा और वे सोने का रुख करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी आज 0.05 डॉलर मजबूत होकर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »