29 Mar 2024, 13:17:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगाई का बड़ा झटका - रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का किराया!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 5:13PM | Updated Date: Jun 2 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नए महीने यानी जून की शुरुआत में आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। रेल मंत्रालय ने मुंबई में चलने वाली लोकल AC ट्रेनों का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ किराया 3 जून से लागू होगा। खबर के मुताबिक, लोकल एसी ट्रेन में अब मिनिमम किराया 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गया है। 
 
वहीं, अधिकतम किराया 205 रुपये से बढ़कर 220 रुपये हो गया है। आपको बता दें कि रेलवे AC ट्रेन को 2017 में शुरू किया गया था। रेलवे की ओर से चलाई जा रही एसी लोकल ट्रेन की शनिवार और रविवार को छोड़ कर एक दिन में 12 सेवाएं चलाई जाती हैं। छूट खत्म होने के बाद से एसी लोकल ट्रेन में फस्ट क्लास में एक तरफ की यात्रा के बेस फेयर बढ़ गया है। इसीलिए मिनिमम किराए में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गया है। वहीं, अधिकतम किराए में 7.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह 205 रुपये से बढ़कर 220 रुपये हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »