20 Apr 2024, 13:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोमवार से खरीद सकेंगे सोवरेन गोल्ड बांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 2:44PM | Updated Date: Jun 2 2019 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में सोने में निवेश की सरकारी योजना सोवरेन गोल्ड बांड के पहले चरण में निवेश सोमवार से किया जा सकेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोवरेन गोल्ड बांड के लिए अभिदान की अवधि 03 जून से 07 जून रखी गयी है। इस चरण में एक ग्राम सोने की कीमत 3,196 रुपए तय की गई है। सरकार ने इस पर 50 रुपए की छूट देने का फैसला किया है।
 
इस प्रकार प्रति ग्राम निवेश 3,146 रुपए में किया जा सकेगा। निवेशकों को बांड 11 जून को जारी किया जायेगा। सोवरेन गोल्ड बांड की बिक्री पूर्ण वाणिज्यिक बैंकों द्वारा की जायेगी। बांड की अवधि आठ साल होती है, पाँचवें साल के बाद उसे भुनाने का विकल्प खुल जाता है। चालू वित्त वर्ष में सोवरेन गोल्ड बांड का दूसरा चरण 08 जुलाई को, तीसरा चरण 05 अगस्त को और चौथा चरण 09 सितम्बर को खुलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »