28 Mar 2024, 16:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 200 रुपए चमका, चांदी 150 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 3:52PM | Updated Date: May 24 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी निकलने से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर गत दिवस पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण आज इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा।
 
हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »