29 Mar 2024, 11:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ये खास सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:56PM | Updated Date: May 21 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रेलवे लगातार अपने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कदम उठाता रहा है। इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा उपलब्ध कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चला रहा है। 
 
अगर  ये पूरी तरह से सफल रहा तो अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि रेलवे ने 2016 में पहली बार महिला डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उपलब्ध कराई थी। इसके बाद सितम्बर 2018 के बाद कई ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई।
 
 क्या है Talk Back बटन
पश्चिम रेलवे ने लोकल ट्रनों के फस्ट क्लास महिला डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत महिला यात्री किसी मुश्किल स्थिति में ट्रेन के गार्ड और मोटरमैन से ‘Talk Back’ बटन के जरिए तुरंत संपर्क किया जा सकता है। अब तक पश्चिम रेलवे की ओर से 70 फीसदी महिला डिब्बों में यह सुविधा दी जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »