20 Apr 2024, 01:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

300 रुपए सस्‍ता हुआ सोना - चांदी में भी आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 4:06PM | Updated Date: May 18 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गयी। इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »