18 Apr 2024, 21:54:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 4:01PM | Updated Date: May 17 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 625 रुपए की तेज गिरावट में 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.85 डॉलर की तेजी में 1,286.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.00 डॉलर चमककर 1,287.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन के संबंधों में उतार-चढाव का पीली धातु पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »