19 Apr 2024, 08:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

70 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 4:08PM | Updated Date: May 16 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग निकलने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए  चमककर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.20 डॉलर की गिरावट में 1,296.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.50 डॉलर लुढ़ककर 1,296.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है लेकिन साथ ही मजबूत डॉलर का दबाव भी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »