29 Mar 2024, 16:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिया यामाहा मोटर ने बनाये एक करोड़वां दोपहिया वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 7:42PM | Updated Date: May 14 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपने परिचालन के बाद से अब तक एक करोड़ दोपहिया वाहन निर्माण करने का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि 1985 में भारत में परिचालन शुरू किया गया था। कंपनी के देश में तीन विनिर्माण संयंत्र सूरजपुर, फरीदाबाद और चेन्नई में है।

चेन्नई स्थित संयंत्र में कंपनी ने एक करोड़वे वाहन का निर्माण किया है। कंपनी ने 2012 से 2019 के बीच सात साल में 50 लाख वाहन निर्माण किया है। इस अवधि में कुल निर्माण में विभिन्न स्कूटर मॉडल की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत रही। अब तक निर्मित कुल एक करोड़ वाहनों में से 80 प्रतिशत का निर्माण  सूरजपुर और फरीदाबाद के कारखानों में हुआ और 20 प्रतिशत का निर्माण चेन्नई कारखाने में हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »