29 Mar 2024, 05:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 65 रुपए मजबूत, चांदी 170 रुपए सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 2:48PM | Updated Date: May 13 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए चमककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 170 रुपए की गिरावट में 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.10 डॉलर की गिरावट में 1,283.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा 3.60 डॉलर लुढ़ककर 1,283.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच जारी विवाद के कारण डॉलर की तुलना में चीन मुद्रा कमजोर पड़ गयी है जिससे चीन के लिए सोना महंगा हो गया है। चीन पीली धातु का सबसे बडा आयातक है और  कमजोर मुद्रा के कारण वहां खरीद घट गयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 14.65 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »