29 Mar 2024, 06:38:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी 430 रुपये लुढ़की, सोना 55 रुपए मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 4:56PM | Updated Date: May 11 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपये चमककर 32,955 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चाँदी 430 रुपये लुढ़ककर 38,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त में 1,285.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी तेजी के साथ 1,286.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर तेजी के साथ 14.74 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।स्थानीय माँग रहने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपये महंगा होकर 32,955 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,785 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही।
 
चाँदी हाजिर 430 रुपये की गिरावट में 38,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। चाँदी वायदा 315 रुपये की गिरावट में 37,025 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,955
 
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,785
 
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,170
 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,025
 
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
 
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
 
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »