20 Apr 2024, 19:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा - सस्ता किया लोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 3:29PM | Updated Date: May 10 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के बड़े सरकारी बैंक बीओआई (बैंक ऑफ इंडिया) ने ग्राहकों को तोहफा देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) घटाने का ऐलान किया है। इसके बाद बैंक का होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा। एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम EMI देनी पड़ती है।
 
आपको बता दें कि पिछले महीने हुई आरबीआई की बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाने का फैसला हुआ था। इसके बाद कई सरकारी बैंक ब्याज दरें घटाने ऐलान कर चुके है। RBI की अगली बैठक जून महीने में होगी। बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल के कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.75 फीसदी से घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया है। बैंक के ज्यादातर कर्ज इसी अवधि की ब्याज दर से जुड़े होते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »