29 Mar 2024, 19:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस ने 620 करोड़ में खरीदी 260 साल पुरानी खिलौना कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 3:17PM | Updated Date: May 10 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने ब्रिटेन की खिलौना कंपनी हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। कंपनी करीब 260 साल पुरानी है। यह ब्रिटेन के खिलाफ ब्रांड हैमलेज की मालिक कंपनी है। 
 
कंपनी का अधिग्रहण करीब 620 करोड़ में किया गया है। हैमलेज का स्वामित्व हांगकांग में सूचीबद्ध सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स के पास हैं इसके 18 देशों में 167 स्टोर हैं। भारत में रिलायंस हैमलेज की मास्टर फ्रेंचाइज है और फिलहाल 29 शहरों में 88 स्टोरों का परिचालन करती है। 
 
 
रिलायंस ब्रांड्स ने बयान में कहा कि रिलायंस समूह की कंपनी और सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने गुरुवार को इस बारे में पक्का करार किया। इसके तहत रिलायंस ब्रांड्स द्वारा हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स के 100 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से रिलायंस ब्रांड्स वैश्विक खुदरा खिलौना उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी बन सकेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »