29 Mar 2024, 07:58:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीयों का विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश दो-तिहाई घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 12:48AM | Updated Date: May 10 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय कंपनियों का विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश दो-तिहाई घटकर अप्रैल में 163.50 करोड़ डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने इस साल अप्रैल में देश से बाहर  163.50 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष निवेश किया। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में यह आँकड़ा 476.76 करोड़ डॉलर रहा था। इस प्रकार इसमें 65.71 प्रतिशत की गिरावट आयी है। पिछले साल अप्रैल में भारतीय कंपनियों ने विदेशों में इक्विटी में 88.46 करोड़ डॉलर का निवेश किया था जो गत अप्रैल में घटकर 35.05 करोड़ डॉलर रह गया। ऋणपत्रों में उनका निवेश 34.32 करोड़ डॉलर से बढ़कर 35.29 करोड़ डॉलर और गारंटी में निवेश 353.98 करोड़ डॉलर से घटकर 93.16 करोड़ डॉलर पर आ गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »