19 Apr 2024, 22:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘रुहआफजा’ शर्बत की कोई कमी नहीं : हमदर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 5:30PM | Updated Date: May 9 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सौ वर्ष पुरानी यूनानी ब्रांड और जड़ी-बूटी आधारित उत्पाद बनाने वाली हमदर्द लैबोरेट्रीज इंडिया ने गुरुवार को कहा है कि उसके विश्व प्रसिद्ध शर्बत ‘रुहआफजा’ की बाजार में अब भरपूर उपलब्धता है। हाल में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि हमदर्द के शर्बत रुहआफजा की उपलब्धता कम है। हमदर्द ने कहा है कि कंपनी की फैक्ट्रियों में शर्बत का उत्पादन पूरे जोरों पर है।
 
रमजान और भयानक गर्मी के चलते बाजार में एकाएक शर्बत की मांग बढ़ गयी है। शर्बत को तैयार करने के काम में आने वाले कुछ हर्बल उत्पादों की अस्थायी कमी हो गयी थी जो अब दूर हो गयी है। रुहआफजा अब बाजार में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और ग्राहक इसे अब देशभर में बड़ी खुदरा दुकानों और परचून की दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं।
 
कंपनी अपनी सुनियोजित वितरण प्रणाली से यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि शर्बत देशभर में सभी जगह आसानी से उपलब्ध रहे। हमदर्द लैबोरेट्रीज इंडिया के प्रमुख हम्मद अहमद ने कहा कि कंपनी लंबे समय से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद अपने उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराती आ रही है और लोगों में गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने में विश्वास स्थापित किया हुआ है और ग्राहकों से इस निरंतर बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »