29 Mar 2024, 19:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लिपकार्ट ने किया ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर का विस्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 5:59PM | Updated Date: May 8 2019 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रमुख ई कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर ‘सुपरमार्ट’ का विस्तार करते हुये इसे मुंबई में लाँच किया है। कंपनी ने बुधवार को यहां इस स्टोर को लॉन्च करते हुये कहा कि देश के चार महानगरा दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के बाद अब सुपरमार्ट को देश की आर्थिक राजधानी में शुरू किया गया है जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाले  ग्रॉसरी उत्पादों पर बचत एवं आकर्षक पेशकशों का लभ मिलेगा। इन उत्पादों पर सुविधाजनक एवं आसान डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध होंगे उसने कहा कि मुंबई के 91 पिनकोडों पर डिलीवरी की सुविधा दी गयी है। कंपनी ने ग्रॉसरी के लिए एक अलग सप्लाई चेन स्थापित की है जिसमें फुलफिलमेंट सेंटर और एक लास्ट-माइल डिलीवरी नेटवर्क भी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »