25 Apr 2024, 02:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नकली नोटों की पहचान के लिए RBI शुरू करने वाला है ये खास सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 5:37PM | Updated Date: May 8 2019 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नकली नोटों की वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। नकली नोटों के चलन से परेशान सरकार जल्द एक डिजिटल तकनीक पर काम कर रही है। वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द एक मोबाइल फोन से नकली नोटों की पहचान के लिए एक ऐप बनाने की तैयारी कर रही है। इस ऐप को बनाने की जिम्मेदारी RBI को सौंपी है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि नकली नोट की पहचान के लिए ऐप बनाने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारी का कहना है कि एजेंसी का चयन होते ही ऐप के तैयार होने की जानकारी मिल जाएगी। 
 
एक बार ऐप तैयार होने के बाद कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऐप की मदद से नकली नोटों की पहचान कर सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक नोट पहचानने के उद्देश्य से दृष्टिहीनों के लिए एक विशेष ऐप बना रहा है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दृष्टिबाधितों के लिए बन रहे इस ऐप में भी नकली नोट पहचानने की सुविधा प्रदान की जा सकती है।  दृष्टिबाधितों के लिए बन रहा ऐप बताएगा कि यह नोट भारतीय है और कितने रुपए का है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »