29 Mar 2024, 15:06:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 4:20PM | Updated Date: May 7 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के शुभ दिन सोने से बना सामान या गहने खरीदने की प्लानिंग कर चुके हैं तो इस सिलसिले में कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लीजिए ताकि सोना खरीदते समय आप सुनार की ठगी का शिकार न हों और शुद्ध सोने की खरीदारी कर पाएं। अक्षय तृतीया के दिन सोने से बने सामान और जेवरों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
 
माना जाता है कि इस दिन सोने की खरीदारी करने वालों को घर में हमेशा धन-वैभव बना रहता है और उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे में अगर आप आज के शुभ दिन सोने से बना सामान या गहने खरीदने की प्लानिंग कर चुके हैं तो इस सिलसिले में कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लीजिए ताकि सोना खरीदते समय आप सुनार की ठगी का शिकार न हों और शुद्ध सोने की खरीदारी कर पाएं।
 
सोने की खरीदारी करते समय समय पहले इसकी शुद्धता की जानकारी होना जरूरी है। 24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन चूंकि ये काफी नाजुक होता है इसलिए सोने के गहने बनाते समय इसमें अन्य धातुएं मिलानी पड़ती हैं।
 
लेकिन अगर कोई सुनार आपसे कहता है कि वो आपको 24 कैरेट का गोल्ड दे रहा है तो इसका मतलब है कि वो आपसे ठगी कर रहा है। सोने के गहने बनाने के लिए ज्यादातर सुनार 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने का प्रयोग करते हैं।
 
सोने का सामान या गहने की खरीदारी करते समय हालमार्क का निशान देख लें। यह निशान सोने की शुद्धता का प्रतीक है। आप इसके बारे में ऑनलाइन या सुनार से पूछताछ कर सकते हैं। जिन गहनों पर हालमार्क का निशान न हो उन्हें न खरीदना ही आपके लिए बेहतर होगा।
 
अगर आप अक्षय तृतीया पर केवल भविष्य के निवेश के रूप में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो बेहतर है सोने के बिस्कुट या सिक्के की ही खरीदारी करें क्योंकि इसमें अशुद्धियों की मात्रा कम से कम होती है। साथ ही इन्हें बेचते समय भी सुनार ज्यादा टांका-बट्टा नहीं काट पाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »