20 Apr 2024, 10:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 75 रुपए उछला, चांदी में 70 रुपए की गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 2:22PM | Updated Date: May 6 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के दाम में रही तेजी के बावजूद अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों के स्टॉक बढाने के लिए की गई खरीदारी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 75 रुपए चमककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 70 रुपए लुढ़कर 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 3.25 डॉलर की बढ़त में 1,282.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर चढ़कर 1,282.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सात मई को अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद बढ़ा दी है जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.83 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »