24 Apr 2024, 07:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया की भुवनेश्वर से विशेष उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 3:22PM | Updated Date: May 4 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने चक्रवाती तूफान फोनी के कारण उसके फंसे यात्रियों के लिए शनिवार को विशेष विमान का परिचालन किया। साथ ही उसने भुवनेश्वर के लिए राहत सामग्री नि:शुल्क ले जाने की भी घोषणा की है। एयर इंडिया ने आज बताया कि उसका एक विशेष विमान दोहपर बाद तीन बजे दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह विमान शाम 5.45 बजे भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए रवाना होगा।
 
कोई भी यात्री जिनके पास एयर इंडिया का टिकट है वे विशेष उड़ान पकड़ने के लिए हवाई अड्डा पहुँच सकते हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी गैर सरकारी संगठन, नागरिक संगठन, स्वयं सहायता समूह आदि यदि ओडिशा के लिए राहत सामग्री भेजना चाहता है तो वे दिल्ली में ओडिशा के रेजिडेंट कमिशनर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए एयर इंडिया कोई शुल्क नहीं लेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »