23 Apr 2024, 12:10:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया 15 पैसे मजबूत, तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 6:02PM | Updated Date: May 3 2019 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तेल आयातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग घटने से अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 15 पैसे की मजबूती के साथ तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 69.22 रुपए प्रति डॉलर पर पहुँच गया। चार दिन में भारतीय मुद्रा 1.03 रुपये (करीब डेढ़ फीसदी) मजबूत हुई है। गुरुवार को यह 19 पैसे चढ़कर 69.37 रुपए प्रति डॉलर रही थी। रुपये की शुरुआत एक पैसे की गिरावट में 69.38 रुपए प्रति डॉलर पर हुई।
 
शुरुआती कारोबार में 69.42 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद इसमें लगातार तेजी देखी गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से तेल आयातकों की ओर से डॉलर की माँग घटी और रुपए को बल मिला। कारोबार की समाप्ति से पहले 69.21 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद रुपया गत दिवस की तुलना में 15 पैसे की मजबूती के साथ 69.22 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 12 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »