29 Mar 2024, 01:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 5:53PM | Updated Date: May 3 2019 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.37 अरब डॉलर बढ़कर लगभग एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 418.94 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का 04 मई 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। इसमें पिछले 11 में 10 सप्ताह बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 73.92 करोड़ डॉलर घटकर 414.15 अरब डॉलर रह गया था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 390.42 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.36 करोड़ डॉलर घटकर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.45 अरब डॉलर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »