19 Apr 2024, 13:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई से 19 नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 3:57PM | Updated Date: May 2 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने मुंबई से देश के अन्य शहरों के लिए 04 मई से 09 मई के बीच 19 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इन 19 उड़ानों में मुंबई से मदुरै, देहरादून, गुवाहाटी और श्रीनगर होते हुये जम्मू की नयी उड़ानें शामिल हैं। साथ ही वह मुंबई से श्रीनगर, कोयम्बटूर, कोच्चि और जयपुर के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी।
 
मुंबई-कोच्चि-मुंबई उड़ान मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य छह दिन होगी। अन्य सभी उड़ानें दैनिक होंगी। स्पाइसजेट की मुख्य बिक्री एवं राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि इन नई तथा अतिरिक्त उड़ानों के साथ विमानन क्षेत्र में मौजूदा संकट के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »