29 Mar 2024, 15:23:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मई में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक - जानें किस-किस दिन रहेंगे बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 6:47PM | Updated Date: May 1 2019 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज से नया महीने शुरू हो गया। आज 1 मई है...  इसलिए आम आदमी को यह जानना बहुत जरूरी है कि मई के महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। इंडियन बैंक्स असोसिएशन (आईबीए) की वेबसाइट पर जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपलोड की हुई है। इस लिस्ट के मुताबिक इस बार 1 मई, 7 मई, 9 मई, 13 मई और 18 मई, यानी मई महीने में कुल पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को मजदूर दिवस या मई दिवस पड़ता है, तो 7 मई को परशुराम जयंती, 9 मई को गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर जयंती, 13 मई को जानकी नवमी और 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा पड़ता है।  इनमें 9 मई को सिर्फ पश्चिम बंगाल में जबकि 13 मई को सिर्फ बिहार में बैंकों के अवकाश हैं।
 
इंडियन बैंक्स असोसिशन पर जिन 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बैंक हॉलिडे की लिस्ट दी गई है। उस लिस्ट में तीन राज्य गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और एक केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मई महीने में एक भी दिन बैंकों का अवकाश नहीं है। इसका मतलब है कि 1 मई को कुल 5 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में, 7 मई को दो राज्यों, 9 मई को एक राज्य पश्चिम बंगाल, 13 मई को एक राज्य बिहार और 18 मई चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »