25 Apr 2024, 12:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अप्रैल 2019 में रिकॉर्ड 1,13,865 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 3:30PM | Updated Date: May 1 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक का सबसे अधिक 1,13,865 करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व संग्रह हुआ है जो अप्रैल 2018 में संग्रहित 1,03,459 करोड़ रुपए की तुलना में 10.05 प्रतिशत अधिक है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2019 में कुल राजस्व संग्रह 1,06,577 करोड़ रुपये रहा था।
 
वित्त मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल 2019 में 21,163 करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी, 28,801 करोड़ रुपए राज्य जीएसटी, 54,733 करोड़ रुपए एकीकृत जीएसटी और 9,168 करोड़ रुपए उपकर के रूप में प्राप्त हुये हैं। एकीकृत जीएसटी में 23,289 करोड़ रुपए और उपकर में 1,053 करोड़ रुपए आयात से प्राप्त हुये हैं। सेटलमेंट के बाद अप्रैल 2019 में केंद्र सरकार का कुल राजस्व 47,533 करोड़ रुपए और राज्य सरकार का राजस्व 50,776 करोड़ रुपए रहा है।
 
एकीकृत जीएसटी में से केंद्र को 20,370 करोड़ रुपए और राज्यों को 15,975 करोड़ रुपए स्थाई सेटलमेंट के तौर पर दिये गये। इसके अलावा शेष एकीकृत जीएसटी राशि में से केंद्र को 12 हजार करोड़ रुपए और राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए अस्थाई सेटलमेंट के रूप में दिये गये हैं। मार्च 2019 के लिए गत 30 अप्रैल तक कुल 72 लाख 13 हजार जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरे गये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »