28 Mar 2024, 14:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेस वाडिया को हुई दो साल की जेल - ये है आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 2:21PM | Updated Date: May 1 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वाडिया समूह के चैयरमैन नुस्ली वाडिया के बड़े बेटे नेस वाडिया को जापान की एक अदालत ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो साल की सजा सुनाई है, हालांकि यह सजा पांच वर्ष के लिए लंबित है। फायनेंशियल टाइम्स के मुताबिक 283 वर्ष पुराने वाडिया समूह के वारिस और किंग्स इलेवन क्रिकेट टीम के सह मालिक नेस वाडिया को मार्च माह में उत्तरी जापान में होक्काईडो के न्यू चिंटोस हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।
 
अखबार ने जापानी सरकारी प्रसारक एनएचके की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिस समय वाडिया हवाई अड्डे पर उतरे तो खोजी कुत्तों ने उन्हें देखकर जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली तो उनकी पैंट में 28 ग्राम मादक पदार्थ पाउडर बरामद किया गया।
 
वाडिया ने मादक पदार्थ होने की बात को स्वीकार कर लिया था और यह भी कहा था कि यह उनके निजी इस्तेमाल के लिए था। वाडिया को 20 मार्च को दोषी ठहराया गया था और इससे पहले उन्होंने कुछ समय हिरासत में गुजारा था। साप्पारो की जिला अदालत ने उन्हें दो वर्ष कैद की सजा सुनाई और यह सजा पांच वर्ष तक रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »