25 Apr 2024, 06:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

आम आदमी को झटका, इतने रुपए बढ़ी रसोई गैस की कीमतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 10:28AM | Updated Date: May 1 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महीने के पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस इजाफे के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम छह रुपये बढ़ गए हैं। वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी है। यह कीमत आज यानी एक मई से लागू हो गई है। बता दें कि ये कीमत सिर्फ एक महीने के लिए लागू होगी।
 
सिलेंडर के दाम में हुए इजाफे के बाद, दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए 502 रुपये चुकाने होंगे। वहीं तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडर का दाम 730 रुपये कर दिया गया है। 
 
इससे पहले एक अप्रैल को भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। अप्रैल में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। वहीं एक मार्च को इसमें 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी थी। 
 
उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »