19 Apr 2024, 12:43:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार नवें सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:53PM | Updated Date: Apr 21 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगातार नवें सप्ताह बढ़ते हुये 1.11 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ करीब 11 महीने के उच्चतम स्तर 414.89 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह पिछले साल मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार 18 मई 2018 को समाप्त सप्ताह में 415.05 अरब डॉलर रहा था। यह लगातार नवाँ सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 413.78 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार, 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 64.64 करोड़ डॉलर की बढ़त में 386.76 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.74 करोड़ डॉलर बढ़कर 23.30 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 37.81 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 3.36 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर बढ़कर 1.46 अरब डॉलर रहा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »