29 Mar 2024, 19:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 305 रुपए मजबूत, चांदी 255 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 3:34PM | Updated Date: Apr 19 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से शुक्रवार को सोना 305 रुपए चमककर 38,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 255 रुपए की बढ़त में एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। गुड फ्राइडे के मौके पर विदेशों में अधिकतर प्रमुख सर्राफा बाजार बंद रहे।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोने-चाँदी में हल्की मजबूती देखी गई थी। कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आज पीली धातु की ग्राहकी मजबूत रहने से इसके दाम बढ़ गये। वैवाहिक मौसम को देखते हुये आने वाले समय में भी इसमें तेजी जारी रहने की उम्मीद है। हालाँकि, वैश्विक स्तर पर आने वाले उतार-चढ़ाव पर काफी कुछ निर्भर करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »