19 Apr 2024, 20:01:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मेहुल चोकसी का दावा- PNB घोटाले का असली दोषी अभी भी आजाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 1:00PM | Updated Date: Apr 16 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक फ्राड मामले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि इस घोटाले के असली दोषी अब भी आजाद और सुरक्षित हैं। उनसे अभी तक पूछताछ तक नहीं की गई है, जबकि कोई सुबूत नहीं होते हुए भी उसे फंसा दिया गया है। भगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा कि रिशिका फाइनेंशियल का मालिक देबज्योति दत्ता और पीएनबी के ब्रैडी हाउस ब्रांच के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी बैंक घोटाले के असली दोषी हैं।
 
यह घोटाला पिछले साल जनवरी में सामने आया था। उसके बाद ही इस मामले में मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और चोकसी विदेश भाग गए थे। नीरव मोदी को तो पिछले महीने ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन चोकसी अब भी फरार है और कैरिबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है। चोकसी के मुताबिक दत्ता ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के लिए शेट्टी को एक करोड़ रुपये घूस दिए थे। मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि देबज्योति दत्ता को अभियुक्त बनाने की बजाए आश्चर्यजनक रूप से गवाह बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »