24 Apr 2024, 03:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:34PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़कर सोमवार को 73 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल सोमवार को लगातार दूसरे दिन छह पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में इसकी कीमत 72.92 रुपए से बढ़कर 72.98 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह पिछले साल 29 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल छह-छह पैसे महंगा होकर आज क्रमश: 78.55 रुपए और 75 रुपए प्रति लीटर बिका। चेन्नई में इसकी कीमत आठ पैसे बढ़कर 75.76 रुपए प्रति लीटर पर पहुच गई। डीजल के दाम दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में स्थिर रहे। दिल्ली में यह 66.26 रुपए, मुंबई में 69.35 रुपए और कोलकाता में 68 रुपए प्रति लीटर बिका। चेन्नई में इसकी कीमत एक पैसे बढ़कर 69.97 रुपए प्रति लीटर हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »