28 Mar 2024, 23:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। महंगाई के इस दौर में अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना आसान नहीं है। ऐसे में लाइफ इंश्योरेंस कंपनी यानी एलआईसी ने एक नया प्लान लांच किया है। इस प्लान से आप ना सिर्फ अपने बच्चों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकेंगे, बल्कि उनकी हर इच्छा भी पूरी कर सकेंगे। इस प्लान का नाम है 'न्यू चिल्ड्रंस मनी बैंक प्लान 832'।
अधिकतम आयु 12 वर्ष
एलआईसी की इस नई पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत आपको रोजाना मात्र 206 रुपए निवेश करने होंगे। इतना ही नहीं, पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु शून्य वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है। पॉलिसी के तहत रोजाना 206 रुपए निवेश कर आपके पास 27 लाख रुपए का फंड इकट्ठा हो जाएगा। इस फंड को आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए रख सकते हैं या उनकी पढ़ाई पर भी खर्च कर सकते हैं। 
तीन मुख्य लाभ
1. परिपक्वता लाभ: इस मामले में परिपक्वता के बाद राशि में जोड़े गए सभी बोनस के साथ कुल बीमा राशि दी जाएगी।
2. मृत्यु लाभ: पॉलिसी धारक की असामयिक मृत्यु हो है, तो देय राशि मृत्यु पर बीमित राशि और इसमें शामिल सभी बोनस का कुल होगा।
3. उत्तरजीविता लाभ: यह तब होता है जब, किसी निश्चित आयु तक पहुंचने के बाद पॉलिसीधारक पॉलिसी से राशि प्राप्त कर सकता है। यह मूल बीमा राशि का 20% है।
भुगतान का विकल्प भी मिलेगा  
एलआईसी की पॉलिसी के तहत आपको भुगतान का विकल्प भी मिलेगा। राशि का भुगतान आप सालाना, छह महीने पर, तीन महीने पर, या हर महीने कर सकते हैं। इसकी न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपए है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।    
सालाना  देने होंगे 77,334 रुपए  
पॉलिसी के तहत आपको सालाना 77,334 रुपए देने होंगे। अगर आप छह महीने बाद प्रीमियम की राशि का भुगतान करना चाहते हैं तो आपको 39,086 रुपए की राशि देनी होगी। वहीं तीन महीने और मंथली प्रीमियम का भुगतान करने वालों को क्रमश: 19,750 और 6,584 रुपए देने होंगे। यह पहले साल की प्रीमियम राशि है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »