29 Mar 2024, 15:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गाड़ी चलाना और खाना पकाना हुआ महंगा - महंगी हुई CNG-PNG

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 1:59PM | Updated Date: Apr 4 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगर आप अब सीएनजी गैस भरवाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस बार सीएनजी में 1.51 प्रति किलो गैस और वहीं पीएनजी के दामों में 1.88 रूपए का इजाफा हुआ है। गैस में बढ़ोत्तरी का ऐलान बुधवार को महानगर गैसे ने कर दिया था। वहीं इस इजाफे के बाद अब मुंबई अगर आप गैसे लेने जाते हैं तो 51.57 प्रति किलो की कीमत चुकानी होगी। प्राकृतिक गैस की वैश्विक कीमतें बढ़ने से सीएनजी और पीएनजी के खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण दामों में इजाफा हुआ है। 
 
वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू प्राकृतिक गैस कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दामों में संशोधन की घोषणा कर दी गई है। बढ़े हुए दामों की घोषणा दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, करनाल और मुजफ्फरनगर शहरों के लिए की गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में सीएनजी गैस 1 रुपए प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.15 रुपए देना होगा। जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी 45.70, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 51.95 और गुरुग्राम व रेवाड़ी में सीएनडी 57.50 रुपया प्रति किलो होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »