28 Mar 2024, 20:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सनसी ग्रुप ने प्रमाणित जेमस्टोन उतारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 4:38PM | Updated Date: Mar 30 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सनसी ग्रुप ऑफ ज्वैलर्स ने देश और दुनिया में पहली बार प्रमाणित एवं मौलिक जेमस्टोन निर्धारित मूल्यों के साथ शनिवार को बाजार में पेश किए। समूह प्रवर्तक संजीव गर्ग ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दुनिया में पहली बार पूर्व प्रमाणित जेमस्टोन निश्चित मूल्यों पर उपलब्ध कराये जायेंगे।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक ग्राहक की खरीदारी देखकर जेमस्टोन के दाम वसूले जाते थे लेकिन अब इन्हें प्रमाणपत्र के साथ निश्चित मूल्यों पर उनकी कंपनी उपलब्ध करायेगी। इसके लिए देश एवं दुनिया के कुछ चुनींदा शहरों में कंपनी की ओर से आउटलेट खोले जायेंगे और फ्रेंचाइजी दी जायेंगी।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद ग्रुप की जेमस्टोन ज्वैलरी जैसे नीलम, पुखराज, पन्ना, डायमंड, मूंगा, लहसुनिया, गोमेध, नीली, ओपल के साथ ज्वैलरी पैंडेट,लाकेट, ब्रेसलेट, नेकलेस,बैगल, इयररिंग्स आदि बाजार में उतारने की योजना है। 
 
इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ गर्ग ने कहा,‘‘ हम गुणवत्ता, मौलिकता और मूल्य के नाम पर इस व्यवसाय में धोखाधड़ी को बहुत शिद्दत से महसूस कर रहे थे जिसके मद्देनजर उपभोक्ताओं की मदद के लिए सुनिश्चित गुणवत्ता के उत्पादों के साथ इस धंधे से जुड़े पूरे उद्योग में पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »