29 Mar 2024, 11:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विजय माल्या के शेयर बेचने पर मिले 1008 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 12:31PM | Updated Date: Mar 29 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड (यूबीएचएल) के शेयरों की बिक्री से 1,008 करोड़ रुपए मिले हैं। इन शेयरों की बिक्री ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि विजय माल्या के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर एजेंसियों ने शेयरों को जब्त किया था। ये शेयर यस बैंक के पास पड़े थे। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में बैंक को बेंगलुरू स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण के पक्ष में इन शेयरों को सुपुर्द करने का आदेश दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »