20 Apr 2024, 05:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 12:28PM | Updated Date: Mar 29 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर लगातार दो दिनों से नरमी देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में आई गिरावट से भारतीय वायदा बाजार में भी गुरुवार को कच्चे तेल के सौदे में नरम कारोबार दर्ज किया गया। 
 
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल के अप्रैल का एक्सपायरी अनुबंध में अपरान्ह 15.30 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 15 रुपए यानी 0.36 फीसदी की नरमी के साथ 4,104 रुपए प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले अप्रैल एक्सपायरी कच्चा तेल अनुबंध एमसीएक्स पर 4,112 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान 4,081 रुपए प्रति बैरल तक फिसला। 
 
उधर, तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की। पेट्रोल दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे, जबकि कोलकाता में चार पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे, जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर घट गया है।
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.81 रुपए, 74.89 रुपए, 78.43 रुपए और 75.62 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 66.39 रुपए, 68.18 रुपए, 69.54 रुपए और 70.156 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »