25 Apr 2024, 23:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

केबिन क्रू के लिए नई नौकरियों में 88 प्रतिशत की गिरावट : इंडीड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 4:16PM | Updated Date: Mar 28 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के विमानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय में आयी सुस्ती के कारण केबिन क्रू के लिए नई नौकरियों में 88 प्रतिशत की गिरावट आयी है। जॉब पोर्टल ‘इंडीड’ के एक नोट में यह बात कही गई है। इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन के अनुसार, पिछले दो साल में जनवरी 2017 से दिसम्बर 2018 के बीच केबिन क्रू के लिए भर्ती में 88 फीसदी की गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि 2017-18 में इसमें सबसे तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। 
 
 कुमार ने कहा -विमानन क्षेत्र में मौजूदा समय में संसाधनों और कौशल प्राप्त प्रतिभाओं की कमी के कारण उड़ानों के शेड्यूल का बाधित होना आम बात हो गई है। इन परिस्थितियों में सेक्टर में नौकरियों में कमी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुश्किल घड़ी में विमानन क्षेत्र को मदद देने की बैंकों की योजना से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में इसमें सुधार आएगा। अब भी इस क्षेत्र में नौकरियों की तलाश करने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले पाँच साल में जहां भर्ती में 80 प्रतिशत की गिरावट आई है, वहीं, नौकरी खोजने वालों की संख्या 41 प्रतिशत बढ़ी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »