20 Apr 2024, 05:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अप्रैल से पड़ेगी महंगाई की मार, ये जरूरी वस्तुएं हो जाएंगी महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 3:44PM | Updated Date: Mar 26 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक अप्रैल से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ एक तरफ जहां आम लोगों की राहत की कई चीजें मिलने वाली हैं लेकिन इसके साथ ही महंगाई का असर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कार, घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल तक कई चीजों के दाम बढ़ने जा रहे हैं।

पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे

वैसे तो पेट्रोल और डीजल के दाम बीते दो दिनों से स्थिर हैं लेकिन अप्रैल में इनकी कीमतों में इजाफा होने की आशंका है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है और आने वाले दिनों में इसमें कमी के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में बाजार के जानकारों का मानना है कि देश की सरकारी तेल कंपनियां डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

गैस की कीमत बढ़ाएगी मुश्किल

एक अप्रैल से वाहनों में इस्तेमाल होने वाला कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप नेचुरल गैस महंगी होने की आशंका है। दरअसल, प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18 फीसदी तक की बढ़त की उम्‍मीद है। इससे देश में पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई और सीएनजी की कीमतों में बढ़त हो सकती है। इसके अलावा बढ़त से मैन्युफैक्चरिंग, ट्रैवल, एनर्जी सेक्टर पर असर पड़ सकता है. गैस की कीमत बढ़ने से थोक मूल्य आधारित महंगाई भी बढ़ सकती है।

स्टेंट के दामों में भी होगा इजाफा 

दिल के मरीजों के लिए उपयोग में आने वाली कोरोनरी स्टेंट की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ सकती है। पिछले साल की कीमत सिर्फ मार्च 2019 तक ही मान्य हैं। हालांकि कीमतों में बढ़त मामूली होने की उम्‍मीद है। बता दें कि कोरोनरी स्टेंट की आकृति ट्यूब के समान होती है जिसे हृदय रोग के उपचार के दौरान हृदय में रक्त प्रवाह करने वाली नलिकाओं में लगाया जाता है। ये धमनी-शिराओं को खुला रखते हैं। 

कार खरीदना होगा महंगा

बता दें कि टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर इंडिया और टोयोटा ने कार की कीमतों में बढ़ातरी का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स की कारों के दाम में 25,000 रुपये तक इजाफा हो सकता है। टाटा मोटर्स के जिन मॉडल की कीमतों में इजाफा हो सकता है उनमें टियागो, हेक्सा, टिगोर, निक्सन और हैरियर प्रमुख हैं। वहीं जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »