20 Apr 2024, 04:28:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

140 रूपए महंगी हुई चांदी - सोने के दाम स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 4:57PM | Updated Date: Mar 20 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना में जहां टिकाव का रूख देखा गया वहीं चांदी 140 रुपए चमककर 39 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बना है। लंदन का सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,303.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.3 प्रतिशत टूटकर 1,303 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर 0.3 प्रतिशत गिरकर 15.30 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »