25 Apr 2024, 10:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वेनेजुएला से भी रुपए देकर कच्चा तेल आयात करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:55AM | Updated Date: Mar 18 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी प्रतिबंध का सामना कर रहे वेनेजुएला ने अभी हो रहे तेल आयात के बारे में भारत के सामने प्रस्ताव रखा है कि उसे इसका पेमेंट रुपये में किया जाए। भारत इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल से होने वाली कमाई पर प्रहार करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने के इरादे से कई प्रतिबंध थोप दिए हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो को जनवरी में वहां के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी थी। अमेरिका अब उस पर नए वित्तीय प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से इस लैटिन अमेरिकी देश का संपर्क कट जाए।
 
अभी जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनके मुताबिक अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला से कोई कारोबार नहीं कर सकतीं, लेकिन भारत और अन्य देशों के आयातकों को इसके दायरे में नहीं रखा गया है। हालांकि, अमेरिका भारत पर दबाव बढ़ा रहा है कि वेनेजुएला से आयात रोक दिया जाए। इंटरनैशनल फाइनैंस सिस्टम से वेनेजुएला का संपर्क खत्म हो जाने पर भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को या तो वहां से आयात रोकना होगा या पेमेंट को कोई दूसरा रास्ता अख्तियार करना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »