19 Apr 2024, 16:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व‍िप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दान किए 52750 करोड़ के शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 1:29PM | Updated Date: Mar 14 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। अजीम प्रेमजी ने विप्रो में अपनी शेयरहोल्डिंग का अतिरिक्त 34% परोपकार के लिए देने का फैसला किया है। रकम के लिहाज से यह 52,750 करोड़ रुपए बनते हैं। प्रेमजी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन हैं। वह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जरिए परोपकार के काम करते हैं। इसमें वह अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपए दे चुके हैं। दिसंबर 2018 में विप्रो में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 74.3% थी।
 
बता दें कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस दान के बाद अजीम प्रेमजी (Azim Premji) द्वारा परोपकार और धर्मार्थ गतिविधियों के लिए दान की गई रकम बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपए या 21 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। इस प्रकार अजीम प्रेमजी विप्रो (Wipro) के कुल 67 फीसदी शेयर दान कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »