28 Mar 2024, 18:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने जीमेल, ड्राइव में आई समस्या के लिए मांगी दुनिया भर से माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 12:05PM | Updated Date: Mar 14 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने बुधवार को दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं द्वारा जीमेल और अन्य सेवाओं में बाधा आने की समस्याओं की शिकायत किए जाने पर माफी मांगी है। भारत सहित कई देशों के उपयोगकर्ताओं ने जीमेल अटैचमेंट्स और इसे एक्सेस करने के साथ ही ड्राफ्ट ईमेल को एक्सेस, सेव करने और ईमेल भेजने में दिक्कतों की शिकायत की थी। गूगल ने बताया कि समस्या को सुलझा दिया गया है। गूगल ने अपनी सर्विस वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा, "हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। आपके धैर्य और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।" रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई उपयोगकर्ताओं ने जीमेल, गूगल मैप्स और गूगल ड्राइव में हो रही समस्या की शिकायत की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »