29 Mar 2024, 15:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए महंगी हुई चांदी - सोना रहा स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2019 4:12PM | Updated Date: Feb 25 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटबढ़ के बीच स्थानीय बाजार में वैवाहिक मांग के बावजूद कीमती धातुओं पर सोमवार को दबाव दिखा जिससे सोना में स्थिरता का रूख रहा जबकि चांदी 100 रुपए चमक कर 41600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लंदन का सोना हाजिर सोमवार को 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,329.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त लेकर 1,330.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर बढ़कर 15.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव को कम करने की जोरी कोशिश का असर कीमती धातुओं पर भी दिख रहा है। निवेशक इन दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच होने वाली वार्ता को लेकर सतर्क हैं जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »