28 Mar 2024, 19:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

रघुवर ने सियोल शांति सम्मान के लिए मोदी को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 5:10PM | Updated Date: Feb 22 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई दी है। दास ने यहां कहा कि आज हर भारतीय के स्वाभिमान और आत्मसम्मान का दूसरा नाम हैं, मोदी। आज पूरी दुनिया उनके नेतृत्व और नीतियों की सराहना कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि समावेशी आर्थिक विकास और जीवन स्तर में उन्नयन के माध्यम से विश्व शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास प्रधानमंत्री लगातार कर रहे हैं और उनके प्रयासों के लिए ही सियोल शांति सम्मान-2018 से उन्हें नवाजा गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »