29 Mar 2024, 02:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी : जेट एयरवेज अपनी उड़ानों पर दे रही 50 फीसदी की छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 4:36PM | Updated Date: Feb 22 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेट एयरवेज अपनी 'लव-ए-फेयर' बिक्री के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 50 फीसद तक की छूट दे रही है। यह छूट वन-वे और रिटर्न टिकट दोनों पर लागू होगी, साथ ही प्रीमियर और इकोनॉमी में बेस फेयर पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में चुनिंदा उड़ानों पर भी मान्य होगी। ग्राहक 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच टिकट खरीद सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय यात्रा 21 फरवरी के बाद शुरू की जा सकेगी। घरेलू उड़ानों में प्रीमियर सीटों के लिए टिकटों को यात्रा से आठ दिन पहले खरीदना होगा। इकॉनमी सीट के लिए टिकट यात्रा से 15 दिन पहले या 8 मार्च के बाद खरीदा जा सकता है। इसके अलावा रिफंड चार्ज, वीकेंड चार्ज, भी लागू होंगे। दूसरी ओर विमानन कंपनी इंडिगो ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सेल की घोषणा की है। इंडिगो ने इस सेल के साथ कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर कैश बैक ऑफर की भी घोषणा की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »