28 Mar 2024, 23:45:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पैनासोनिक का ‘हरित उमंग-जॉय ऑफ ग्रीन’ अभियान लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 3:45PM | Updated Date: Feb 22 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने स्कूली छात्रों के सहयोग से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता के प्रसार के लिए आज ‘हरित उमंग-जॉय ऑफ ग्रीन’ अभियान का अनावरण किया। पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव रितेश कुमार सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस अभियान को लांच किया। उन्होंने कहा, आज के समय में जलवायु परिवर्तन और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दे मुख्य चिंता का विषय हैं। इनसे प्रभावी नीतियों और उन्हें समुचित तरीके से लागू करके तथा आपसी साझेदारी के जरिये निपटा जा सकता है।हमें इस दिशा में आज शुरूआत होते देखकर खुशी हो रही है। हरित उमंग हरित परिवर्तन और बेहतर कल की नींव है।

मुझे भरोसा है कि यह अभियान अपनी पहुंच दूर तक बनायेगा और लोगों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। कंपनी ने बताया कि उसने इस अभियान के लिए दिल्ली और एनसीआर के 200 स्कूलों और 50 रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन के साथ साझेदारी की है। वह इनके सहयोग से जगह-जगह हजारों पेड़ भी लगाएगी। कचरा प्रबंधन और रिसाइकलिंग के लिए इस अभियान के तहत स्कूल के परिसरों के आस-पास जीरो प्लास्टिक जोन बनाए जायेंगे तथा लोगों को ई-कचरे और प्लास्टिक कचरे के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह अभियान अप्रैल से शुरू होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »