29 Mar 2024, 06:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली।  समुद्री क्षेत्र में रोजगार पिछले साल रिकार्ड 37 फीसदी बढ़ा और देशी तथा विदेशी जहाजों पर नाविकों की नौकरियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। पोत परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 2018 के दौरान दो लाख आठ हजार 799 लोगों को समुद्री क्षेत्र में रोजगार मिला है जिनकी संख्या 2017 में एक लाख 54 हजार 349 थी। आॅन-बोर्ड प्रशिक्षण में छात्रों की संख्या में इस अवधि के दौरान करीब 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले साल के 14 हजार 307 की तुलना में इस दौरान यह संख्या बढ़कर 19 हजार 545 पहुंची है।
 
इसी तरह भारतीय जहाजों में रोजगार पाने वाले नाविकों की संख्या पिछले साल के 22 हजार 103 से बढ़कर 27 हजार 364 हुई है जबकि विदेशी जहाजों में नाविकों के रोजगार की संख्या 60 हजार 194 से बढ़कर 72 हजार 337 हुई है। रोजगार पाने वालों की कुल संख्या 2017 में 60 हजार 194 थी जो 2018 में 72 हजार 337 हो गई जबकि रेटिंग की संख्या 75 हजार 52 से बढ़कर एक लाख नौ हजार 108 हुई है। 
 
ऑन-बोर्ड जहाज प्रशिक्षण के क्षेत्र में अवसर बढ़ाने के लिए समुद्र तट से कुछ दूर जहाज पर भी अधिकारियों और रेटिंग्स को ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई जिससे करीब चार हजार प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए अतिरिक्त मौका मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »