28 Mar 2024, 15:18:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल में जोरदार उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 2:51PM | Updated Date: Feb 15 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी तेजी का सिलसिला जारी है और तेल का दाम इस साल के शिखर पर चला गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है जोकि नवंबर के बाद का सबसे उंचा स्तर है।
 
2019 में अब तक कच्चे ब्रेंट क्रूड के दाम में 20.76 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार विश्लेषक बताते हैं कि तेल निर्यातक देशों के संगठन ऑगेर्नाइजेशजन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिग कंट्रीज (ओपेक) द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग में इजाफा होने की उम्मीदों से कीमतों में जोरदार उछाल आया है।
 
कमोडिटी बाजार विश्लेषक बताते हैं कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में इजाफा होने से भारत में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई बढ़ेगी। ब्रेंट क्रूड के भाव में इस सप्ताह तकरीबन पांच फीसदी की तेजी आई है, जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई के दाम में 2.73 फीसदी की वृद्धि हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »