28 Mar 2024, 18:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ल्यूपिन को हुआ 152 करोड़ रुपए का घाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 4:40PM | Updated Date: Feb 6 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लागत मूल्य में आयी तेजी के कारण दवा क्षेत्र की कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 151.75 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा। कंपनी को गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में 221.73 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी द्वारा आज जारी तिमाही परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल बिक्री 3,900.36 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,377.94 करोड़ रुपए हो गई।
 
इस दौरान उसकी कुल आमदनी भी 4,004.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,548.29 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के मुताबिक इस दौरान उसका लागत मूल्य 740.70 करोड़ रुपए से  बढ़कर 954.78 करोड़ रुपए हो गया और  इस दौरान कर्मचारियों के लाभ के मद में भी व्यय बढ़कर 693.07 करोड़ रुपए से 808.51 करोड़ रुपए हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »